किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने को बीजेपी कर रही साजिश: रवींद्र जुगरान

MS Malik
By
3 Min Read

किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी के कार्यकर्ता खड़े :जुगरान

देहरादून। आप नेता रवींद्र जुगरान ने आप पार्टी में शामिल होने के बाद आज एक पत्रकार वार्ता के दौरान किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे बीजेपी का हाथ बताया। उन्होंने कहा बीजेपी के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। इनके लोग चाहे दिल्ली में लालकिला हो,गाजीपुर बॉर्डर हो या मुजफ़्फरनगर हो हर जगह किसानों को बदनाम करने के लिए उनके बीच शामिल होकर इस आंदोलन को कुचलने के साथ साथ किसानों को बदनाम करने के प्रयासों में लगातार लगे हैं। पिछले दिनों मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ऐसी कई तस्वीरें बार बार सामने आ रही है जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता किसानों के बीच हर जगह किसान बनकर भीड़ में शामिल हुए और इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में बीजेपी के ये लोग शामिल रहे जिनमें ज्यादातर बीजेपी कार्यकर्ताओं की फोटो बीजेपी के बड़े नेताओं समेत प्रधानमंत्री,सांसदों के साथ रही है।

जुगरान ने कहा, लाल किले पर हमले में बीजेपी के लोग शामिल थे, सिंधु बॉर्डर पर भी बीजेपी के लोग शामिल थे जिससे साफ पता चलता इस आंदोलन को कुचलने के पीछे बीजेपी की साजिश है। वो किसानों को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। बीजेपी ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए बिजली पानी तक काट दिया था ताकि किसान परेशान हो जाएं लेकिन अरविंद केजरीवाल ने किसानों को परेशान नहीं होने दिया उनको पानी की व्यवस्था करवाई। उन्होंने कहा ये किसानों का आंदोलन है जिसमें बीजेपी के लोग घुसकर किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं ।

आप नेता रविन्द्र ने कहा बीजेपी शुरू से किसानों के खिलाफ लाए तीनों कृषि कानूनों को जबरदस्ती लागू कर किसानों को सड़कों पर लाने की साजिश में लगे थे। उसके बाद किसानों को बरगलाने के लिए बीजेपी के कई नेता मैदान में उतर कर कृषि कानूनों के पक्ष और किसानों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए थे यहां तक बीजेपी के कई नेताओं ने इन किसानों को उग्रवादी,खालिस्तानी तक कहने में कोई गुरेज नहीं की। लेकिन जब किसान कृषि कानूनों को वापिस करने की अपनी मांगो पर डटे रहे और पूरे देश के किसान बिल के खिलाफ हो गए तो बीजेपी ने अपने कार्यकर्ता इनके बीच भेजकर इस आंदोलन को कुचलने के साथ साथ किसानों को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!