किसी और का प्लाट दिखा 10 लाख रुपए की ठगी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में धोखाधड़ी का एक और मामला सामने है। जहां किसी दूसरे के प्लाट का सौदा कर कुछ लोगों ने एक सुनार से दस लाख रुपए की धोखाधडी को अंजाम दिया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपितों को नामजद कर लिया है।

रेसकोर्स के रहने वाले मनमीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी धामावाला पल्टन बाजार में खालसा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। वर्ष 2008 में उसकी गीतांजली बांड की एक सबडिवीजन दिया डायमण्ड ज्वैलरी व प्राईमा आर्ट गोल्ड फ्रेम के नाम से डिस्टीब्यूटरशीप थी। जिसकी खरीद फरोख्त के सिलसिले में उसकी मुलाकात हरिद्वार के रहने वाले श्री बालाजी जवैलर्स के मालिक अतुल गर्ग से हुई। परन्तु एक समय बाद अतुल गर्ग व उसके परिजन उसकी बची हुई रकम देने में आनाकानी करने लगे। वर्ष 2023 में वह जब अतुल गर्ग से मिला तो अतुल गर्ग ने रुपए न दे पाने की बात करते हुए कहा कि देहरादून में उसका एक प्लाट बिकाउ है, जिसे वह 70 लाख रुपए में बेचना चाहता है। अतुल ने इसके बाद उसकी मुलाकात अपने साले गौरव बंसल, ससुर विजय बंसल और आशीष शिंगारी से कराई। गौरव बंसल व आशीष शिंगारी देहरादून आकर उसे मौके पर ले गए और उसे प्लाट दिखाया। प्लाट का सौदा 65 लाख रुपए में तय हो गया। उसने समय-समय पर दस लाख रुपए आरोपित को अदा कर दिए। उसने जब सम्पत्ति के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह उस प्लॉट का मालिक नहीं है। उसने किसी और का प्लाट दिखाकर उससे प्लाट के लिए रकम हड़प ली। इसके लिए आरोपितों ने जमीन के फर्जी दस्तावेज भी बनाए। शिकायत पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!