गंगोह में पीठ बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण के कारण लगा जाम

MS Malik
By
3 Min Read

गंगोह में पीठ बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण के कारण लगा जाम


शादाब मलिक
गंगोह। नवंबर माह त्यौहारों का माह है लेकिन नगर की सडकें अतिक्रमण का शिकार हो गई हैं। ग्राहकों के अलावा बाजार में बिना काम बाजारों में घुमकड़ी करने वालों की खुब बाइकें दौड़ रही है। आलम यह है कि मुख्य बाजारों और सड़कों के अलावा गालियों में भी जाम लगा रहा है। बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रषासन अभी तक एक्टिव नही हुआ है।
लाकडाउन के बाद अब दुकानदारों के चेहरे पर कुछ मुस्कान आई है। इस सबके बावजूद अतिक्रमण परेशान कर रहा है। नगर का कोई भी चैराहा ऐसा नहीं बचा है जो जाम के कारण त्रस्त न हो। पूरे मुख्य मार्ग के अलावा गली मोहल्ले भी अब अतिक्रमण की चपेट में आ गए हें। अब तो ऐसा लगने लगा है कि यहां केवल अतिक्रमणकारियों का ही राज है। आम नागरिक कई बार अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा चुके हैं परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। चैराहों पर जहां दुकानदारों ने सडक को अपने कब्जे में ले रखा है वहीं सरकारी अतिक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। अतिक्रमण के कारण संकुचित मार्ग वाले बाजारों में इतना भी रास्ता नहीं बच पाता कि कोई राहगीर आराम से निकल जाए। दिन में कई बार कहासुनी की नौबत भी आ जाती है। षिव चैंक, पीठ बाजार, बाइपास मार्ग, मेन रोड़, जहवार गंज, सर्राफा बाजार, मेटाडोर स्टैड़, राम बाग रोड़ आदि मार्गों पर जाम के चलते लोग जहां तहां फंसे रहे है। सड़कों पर जाम बढ़ने के बाद लोग आसपास की गलियों के रास्तों पर मुडे तो वहां भी स्थिति भयावह हो रही है। सड़कों पर जाम का सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण व वाहनों का जमाव हो रहा है। तमाम ठिए ठिकाने और ठेले जहां फिर से सड़कों अपना साम्राज्य स्थापित कर चुके है।
वहीं नवंबर माह त्यौहारों के चलते कई जगह दुकानदारों ने भी बाहर तक अपना सामान सड़कों पर सजा लिया है। ऐसे में कई स्थानों पर तो वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!