गाय ने रोटी खिला रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मसूरी-झड़ीपानी के निकट एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, फायर, पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायल जितेंद्र रोहेला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र रोहिल्ला (58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी परिवार के साथ देहरादून आ रहे थे वे रास्ते मे गाय को रोटी देने उतरे थे। तभी गाय ने धक्का मार दिया और वह खाई में गिर गए। सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की बार्लोगंज से आगे झड़ी पानी की ओर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली मसूरी से प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उप निरीक्षक मय हमराही कर्मचारी और आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी मसूरी भी प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति जितेंद्र रोहिल्ला (58) निवासी रामानंद कॉटेज इंदिरा भवन मसूरी रोड गहरी खाई में गिरा हुआ था। स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस मसूरी, एसडीआरएफ व स्थानीय व्यक्तियों की मदद से उक्त व्यक्ति को खाई से निकलकर 108 के माध्यम से मैक्स अस्पताल देहरादून रवाना किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!