घूसखोर JE चढ़ा विजिलेंस के हत्थे, 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। विजिलेंस देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने आज हर्बटपुर में यूपीसीएल के जेई परवेज आलम और उसके सहयोगी को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हएु रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जेई नये भवन में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए पैसे मांग रहा था।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज कराई कि नये भवन में बिजली कनेक्शन लगाने के लिए हर्बटपुर में यूपीसीएल का जेई परवेज आलम द्वारा 15,000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। आज विजिलेंस देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने जेई परवेज आलम व सहयोगी आदित्य नौटियाल को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!