चैैम्पियन खिलाडी किरण ने किया अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम रोशन

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर की स्टार खिलाडी किरण ने प्रथम स्तर कुराश का प्रशिक्षक बनाकर अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया है। कुराश कोच विक्रान्त कुमार ने बताया कि इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स उज़्बेकिस्तान के सहयोग से तीन माह के इंटरनेशनल कुराश कोचिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के समापन के बाद दिनांक 26 अप्रैल को यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स उज़्बेकिस्तान में सभी प्रतिभागियों की प्रैक्टिकल व लिखित परीक्षा हुई। जिसमे भारत की ओर से प्रतिभाग कर रही किरन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्तर कुराश प्रशिक्षक का प्रमाण पत्र हासिल किया।
विक्रान्त कुमार ने बताया कि किरन ने इस परीक्षा को उत्तीर्ण कर कुराश प्रशिक्षक की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी डिग्री एक वर्षीय ए लेवल लाइसेंस कोर्स में प्रतिभाग करने के लिए अपने आप को क्वालीफाई कर लिया है। सहारनपुर की स्टार चैैम्पियन खिलाडी किरण इससे पहले भी कई कुराश खेल की प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। चैैम्पियन किरन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय इंटरनेशनल कुराश एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रवि कपूर को दिया। सहारनपुर की स्टार खिलाडी किरण की इस उपलब्धि पर राजन वर्गेश, विक्रान्त कुमार, सोमबीर सिंह, राहुल व्यास, राकेश कुमार, शिवाजी सालुंखे, अंकुश नागर, मोहित शर्मा, दिव्यांश कश्यप, मंजू नयाल, अजीत पाल, आकाश, शीतला आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!