छत्तीसगढ़ उपचुनाव: खैराबाद सीट पर 20 हजार वोटों से जीती कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20067 मतों के अंतर हरा दिया है। कांग्रेस की जीत में सबसे अहम भूमिका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रही है, क्योकि उन्होंने खैरागढ़ जिला बनाने की घोषणा की थी, बता दे की पिछले चुनाव में कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही थी। जबकि इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने रिकार्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की है, कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल का मुखौटा लगाकर जीत का जश्न मना मना रहे है।

कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थीं। उनका यह सिलसिला जो शुरू हुआ, वह कायम ही रहा। हालांकि कुछ राउंड के दौरान बीच में BJP प्रत्याशी ने इस अंतर को जरूर कम किया। कांग्रेस 14वें राउंड तक 14072, 13वें राउंड में 13,175 वोट और 11वें राउंड में 11903 वोटों से आगे थी। कांग्रेस में जीत का जमकर जश्न चल रहा है। खैरागढ़ से लेकर रायपुर तक कांग्रेसी ढोल की थाप पर बजाकर डांस कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!