जनाक्रोश रैलियों की सफलता से बदलेगा राज्य का सियासी माहौल : प्रीतम सिंह

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 14 मार्च को श्रीनगर में होने वाली जनाक्रोश रैली के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में गढ़वाल मंडल के जिला अध्यक्षों व प्रमुख नेताओं की बैठक हुई। बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश की जनता के मूड को भांप लिया है इसीलिए कांग्रेस की जनाक्रोश रैलियों की घोषणा होते ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि चार साल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत वाली सरकार ने जिस प्रकार से राज्य के हर वर्ग को निराश किया है उससे पूरे प्रदेश में जनता भाजपा सरकार से अब मुक्ति चाहती है और जनता कांग्रेस की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है। उन्होंने सभी से 14 मार्च को अधिक से अधिक साथियों के साथ श्रीनगर पहुंचने का आह्वाहन किया।

मनीष खंडूरी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण,प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि श्रीनगर की स्थानीय इकाई ने रैली के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, हरि कृष्ण भट्ट, श्रीमती लक्षमी राणा, याक़ूब सिद्दीकी, पीके अग्रवाल, राजपाल खरोला,नवीन जोशी ने भी रैली को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए, जिला अध्यक्ष चमोली वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली से हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। रुद्रप्रयाग जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पौड़ी जिला अध्यक्ष कामेश्वर राणा, टिहरी जिला अध्यक्ष राकेश राणा, देवप्रयाग जिला अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण , परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, पछवा दून जिलाध्यक्ष संजय किशोर, महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा,महेश जोशी, नवीन पयाल, परिणीता बडोनी, गरिमा दसौनी,रीता पुष्पवान, लक्ष्मी थलवाल, मनजू तोमर आदि नेता बैठक में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!