जलभराव का जायज़ा लेने पहुंचे विधायक को महिला ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से उत्तर भारत में कई राज्यों के हाल बेहाल है। सरकारें अपनी तरफ से हालात से निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच हरियाणा के कैथल ज‍िले से बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने गुहला विधानसभा से जजपा विधायक ईश्वर सिंह को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। विधायक के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। दरअसल चीका क्षेत्र के गांव भाटिया में घग्गर नदी का बांध टूटने के बाद पानी गांव में भर गया है। इस बीच विधायक यहां हालात का जायजा लेने पहुंचे थे।


विधायक को थप्पड़ मारते का एक वीडियो भी कुछ ही देर में वायरल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सवाल किया कि पांच साल बाद अब क्या लेने आए हो। बाढ़ग्रस्त एरिया के लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। क्योंकि अगर बात करें एक दिन पहले की तो जब जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे थे तो एक साधु ने उनको भी अपशब्द कह दिए गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!