जामिया मिल्लिया में UPSC की फ्री कोचिंग के लिए 15 जून तक करें आवेदन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। अगर आप यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। आपके अंदर अगर जज्बा है तो आपको यूपीएससी की कोचिंग फ्री में मिलेगी। युवाओं को ये मौका जामिया मिलिया इस्लामिया की तरफ से दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) ने सिविल सर्विसिस परीक्षा-2022-2023 की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग के योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जामिया मिलिया इस्लामिया की आवासीय कोचिंग अकादमी ने 2022-23 सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिए एक अहम घोषणा की है। अकादमी द्वारा यूपीएससी के मुफ्त कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जिसके अंतिम तिथि 15 जून है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए आमंत्रण पर नजर डालें तो अकादमी द्वारा इसके लिए एक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो कि आने वाली 2 जुलाई को आयोजित होगी। यह परीक्षा दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, मुंबई, लखनऊ, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु और केरल के मलप्पुरम में आयोजित की जाएगी।

बताया जा रहा है कि आरसीए 24 घंटे खुलने वाले पुस्तकालय की सुविधा और एक इकोसिस्टम के साथ वंचित छात्रों को मुफ्त कोचिंग और प्रशिक्षण प्रदान करता है। सिविल सेवा और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से आरसीए एक है। पात्रता, परीक्षा केंद्रों और अन्य विवरणों के बारे में विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। दरअसल जामिया की आरसीए एक ऐसी कोचिंग एकेडमी है जहां से बीते 10 वर्षों में 245 छात्र सिविल सर्विसेस में चुने गए हैं। साथ ही इस एकेडमी से सिविल सर्विसेस के अलावा 376 अन्य छात्र पीसीएस, बैंक पीओ, आरबीआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में भी चयन हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!