नशे में धुत्त पुलिस अधिकारी ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, SSP ने निलंबित कर मुकदमा कराया दर्ज

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी  देहरादून के राजपुर थाने के इंचार्ज ने वीआईपी व्यस्तम राजपुर रोड पर नशे में वाहन चलाकर अन्य वाहनों को तोड़ दिया।

नशे में धुत थाना अध्यक्ष ने राजपुर रोड पर वाहनों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। जनता ने थानाध्यक्ष को घेर लिया। महिलाओं ने हंगामा किया। भारी विरोध के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर मुकदमा दायर कर दिया।

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे राजपुर थाने के थानाध्यक्ष को खूब खरी खोटी सुनाई। और भागने नहीं दिया। और काफी देर तक हंगामा किया। वॉयरल वीडियो में साफ पता चल रहा था कि थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने जमकर शराब पी हुई है। थानाध्यक्ष ने वर्दी नहीं पहनी हुई थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने पहचान लिया।

वीडियो में प्रथम दृष्टया थानाध्यक्ष राजपुर का सरकारी कर्मचारी होते हुए गलत आचरण एवं दुर्घटना में संलिप्त होना सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने थानाध्यक्ष राजपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एक्सीडेंट के एक वायरल वीडियो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने तत्काल संज्ञान लिया है।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इस बीच उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल, जो वर्तमान में थानाध्यक्ष कालसी के पद पर तैनात थे, को थानाध्यक्ष राजपुर नियुक्त किया गया है।

एसएसपी ने एसपी सिटी देहरादून को निर्देश दिया है कि आरोपी अधिकारी अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराकर, नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी संकलित कर मामले की गहन जांच सुनिश्चित की जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!