दरोगाओं के बंपर तबादले, लापरवाही बरतने पर SSP दून ने पांच सिपाही किये लाइन हाजिर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। देहरादून और हरिद्वार में लम्बे समय से डटे 14 दरोगाओं का आईजी गढ़वाल रेंज ने पहाड़ तबादला कर दिया है। जबकि 1 दरोगा को पहाड़ से मैदानी क्षेत्र में लाया गया है। इधर, राजधानी में ड्यूटी में लापरवाही पर 5 पुलिस सिपाहियों के खिलाफ डीआईजी/एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई कर लाइन हाजिर किया है।

गढ़वाल रेंज के आईजी करन नगन्याल ने आज देहरादून और हरिद्वार जिलों में लम्बे समय से डटे 14 दरोगाओं को टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी जनपद में तबादला किया है। जबकि एक दरोगा को पौड़ी से हरिद्वार भेजा है।

इधर, देहरादून के एसएसपी ने चेकिंग के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर 05 पुलिसकर्मियों को किया गया निलंबित। पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त 01 हेड कांस्टेबल तथा 04 कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। सस्पेंड हुए सिपाहियों में कां0 अजय मुयाल,- कां0 मनोज, कां0 आशीष, कां0 मुकेश, कां0 अंशुल सैनी शामिल हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!