दर्दनाक हादसा: वाहन पर बोल्डर गिरने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। उत्तराखंड मे बारिश ने एक बार फिर अपना रौद्ररूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पहाड़ों से गिर रहे पत्थर भी जान ले रहे हैं। ताजा मामला मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में पहाड़ी से पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन चपेट में आ गया जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।

आज सुबह मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11. TA 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया। जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।

घायलों का विवरण –
1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष
2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष
3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)

मृतकों का विवरण –
1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष
2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!