दलित युवक के साथ मारपीट करने वाले छह युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

MS Malik
By
1 Min Read

रूड़की। पिछ्ले सप्ताह राम लीला देखने गए युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट गालीगलौज कर जातिसूचक शब्द बोलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहित निवासी बाजुहेड़ी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की वह गांव में रामलीला देखने गया था। रामलीला देखेने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। इस बीच कार्तिक, अक्षय,लवित, गौरव, निशांत और चाहत ने उसके साथ गालीगलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया और जातिसूचक शब्द बोलकर धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने तहरीर पर कार्तिक,अक्षय, निशांत, चाहत,लवित और गौरव निवासी बाजुहेड़ी के खिलाफ गालीगलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्द बोलने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!