दिल्ली MCD चुनाव में भाजपा को जोरदार झटका, AAP को 134 सीटों के साथ मिला पूर्ण बहुमत

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. इसी के साथ 15 साल से एमसीडी की सत्ता में काबिज भाजपा को बाहर का रास्ता देखना पड़ रहा है. सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं., जिसमें से आम आदमी पार्टी 134, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं।

आप मुख्यालय में जीत के बाद पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद. ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है.दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं. मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा कि आपके इस भरोसे को कायम रखूं. मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं. इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।


वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के दिल्ली की जनता का दिल से आभार. इससे पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले @ArvindKejriwal जी को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!