दुखद : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मोहाली के अस्पताल में निधन हो गया है। शिरोमणि अकाली दल के संस्थापक और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल को एक सप्ताह से अधिक समय से पहले सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उनके स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही थी।

प्रकाश सिंह बादल पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री तथा तीन बार नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के जट सिख परिवार में हुआ था। उनका गांव का नाम अबुल खुराना है। शिरोमणि अकाली दल के हालिया अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे और मोदी सरकार में मंत्री रही सिमरनजीत कौर उनकी बहु हैं। पिछले साल जनवरी में बादल कोरोना से संक्रमित हो गये थे जिसके बाद उन्हें लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लड़ा था उसमे वह भी आदमी पार्टी की लहर की चपेट में आकर चुनाव हारे थे। यह इतिहास में पहली बार था कि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!