सब एरिया कैंटीन में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ गौरव सैनानी एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के बैनर तले बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिक महिलाओं, वीर नारियों, महिला पेंशनरों ने सब एरिया सी एस डी कैंटीन गढीकैट देहरादून में बहुत बड़ी गड़बड़ी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कल 22 अप्रैल को उत्तराखंड सैनिक राज्य परिषद के वर्तमान सदस्य सूबेदार मेजर मनवर सिंह रौथाण व कुछ अन्य पूर्व सैनिकों ने जवान,जेसीओ काउंटर में सामान व लिकवर न होने व आफिसर काउंटर में भरा होने की शिकायत की तो कैंटीन मैनेजर ने इनके साथ अभद्रता से पेश आये व सेना पुलिस बुला दी और कहा ये 1800 आफिसर का कोटा रिजर्व है जब मनवर सिंह रौथाण ने हंगामा किया और उनकी पोल खोली और वापस आ गए तो मेनेजर ने रात रात में जवान,जे सी ओ का काउंटर हर सामान व लिकवर भर दिया जब आज सुबह 10 बजे गौरव सैनानी, वीर नारियां, महिलाऐं वहां पहुंचे तो सबसे पहले सभी ने मिलकर गेट अंदर से बंद कर दिया और मैनेजर को सामने आने को कहा 3 घंटे तक मैनेजर बाहर नहीं तो सभी गौरव सैनानियों ने सभी का सामन लेना व बाहर जाना बंद करवा दिया गया तब सभी के हल्ला बोल पर मेनेजर बाहर आये और सभी को कैंटीन की तमाम कमियां बताई और अगले 2-3 दिन में कमियां सुधारने का वादा किया।

गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड जल्द ही उत्तराखंड की सभी सीएसडी कैंटीन में आज इसी प्रकार की मनमानी,अफसरशाही, के खिलाफ उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री जी को भी ज्ञापन देगा आज पूर्व सैनिक जागरूक हो चुका है भेदभाव आज का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। आज के इस प्रदर्शन को सफल बनाने में हमारे सभी सैकड़ों गौरव सैनानी, वीर नारियों,सैनिकों की महिलाएं, महिला पेंशनरों ने पूरा सहयोग किया। इस अवसर पर महावीर सिंह राणा, मनवर सिंह रौथान, गिरीश जोशी, रणवीर सिंह, खुशहाल परिहार, विक्रम सिंह, बीरेंद्र सिंह, इंद्र प्रसाद, सुशील मोहन, जयवीर राणा, जवाहर लाल चमोली आदि मौजूद रहे।

कैंटीनों में अनियमितता…
1.सी एस डी के अंदर लिकवर वह ग्रॉसरी काउंटर एक साथ होनी चाहिए। ताकि असुविधा न हो।

  1. सी एस डी के अंदर जवान वह जे सीओ जिस सामान की व लिकवर की डिमांड करें वही सामान मिलना चाहिए ना की कोई भी सामान थोपा जाना चाहिए।
  2. सामान व लिकवर ऑफिसर जेसीओ जवान को निर्धारित कोटे के अनुसार ही दिया जाना चाहिए सिर्फ जवानों व जे सी ओ की कटौती न की जाए। और अफसर को हमेशा पूरी दी जाय।
  3. ऑफिसर काउंटर जवान जेसीओ के हॉल मैं ही होना चाहिए ताकि पारदर्शिता बनी रहे अलग सा छुपाव नहीं होना चाहिए।
  4. ऑफिसर काउंटर के साथ मैं हमारे जवान जे सी ओ वीर नारियां महिलाएं जो भी सीनियर सिटीजन है इसी काउंटर पर होने चाहिए न कि सामान्य लाइन में।
  5. कैंटीन में स्टाफ की पूर्ति होनी चाहिए लंच ब्रेक में अन्य स्टाफ बदली करके काउंटर लगातार चलना चाहिए क्योंकि पूर्व सैनिक, सैनिक महिलाएं, वीर नारियां बहुत दूर दूर से आते हैं।

7.आज के समय में अभी तक कैंटीन में टोकन सिस्टम उपलब्ध नहीं है वहीं धूप में लाइन में बड़े बुजुर्ग, महिलाओं को लम्बी लाइनों में खड़ा किया जाता है और अधिकारी साइट से निकलकर तुरंत सामान लेकर चले जाते हैं ये बहुत ग़लत है।

8.जब कैंटीन में कार्डधारकों की संख्या बढ़ रही तो काउंटर क्यों नहीं बढाये जा रहे क्यों लम्बी कतारें में परेशान किया जा रहा।अफसर के लिए कोई लाइन नहीं।

9.स्टाफ और मैनेजर लम्बे समय तक बदली न करने से मनमानी व व्यवहार सही नहीं करते हैं। सोचनीय विषय में एक्शन न हुआ तो और बड़ा आंदोलन होगा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!