दुखद : विद्युत विभाग के जेई ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। विद्युत विभाग के एक जेई द्वारा फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक उत्तरकाशी में यूजेवीएनएल में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड जल विद्युत निगम जोशियाड़ा में तैनात अवर अभियंता ने जोशियाड़ा स्थित अपने आवास पर फांसी से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार ने बताया कि यूजेवीएनएल जोशियाड़ा में अवर अभियंता के पद पर तैनात वीरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष ने जोशियाड़ा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। इंजीनियर के खुदकुशी के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लग सका है। वह मूल रूप से ऋषिकेश का रहने वाला था और जोशियाड़ा में अकेला ही निवास कर रहा था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!