दुखद हादसा: गहरी खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कांग्रेस नेता देवेश उनियाल ने हादसे पर दुख जताया

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर आज सुबह एक आल्टो कार तोता घाटी के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एसडीआरएफ और पुलिस टीम के संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को खाई से बाहर निकाला।
प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार सुबह टिहरी गढ़वाल पुलिस को सूचना मिली कि कौड़ियाला से लगभग 5 किलोमीटर आगे बछेलीखाल की ओर एक आल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना के बाद ब्यासी में तैनात एसडीआरएफ की टीम सहित पुलिस की टीम को घटनास्‍थल के लिए रवाना किया गया। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।
एसडीआरएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने बताया कि कार में सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष मेरठ से शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। यह सभी लोग चमोली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार मे है।

सुबह सुबह हुए इस दुखद हादसे पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेश उनियाल ने गहरा दुख प्रकट किया है।उन्होंने भगवान से सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करने के साथ ही परिजनों को यह दुख सहने की असीम शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!