देहरादून: देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के एक नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। आज मंगलवार को फिर एक नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र संचालक युवक का शव उसके घर के बाहर छोड़ गए। जिससे परिजनों में आक्रोश पैदा हो गया जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक़ टर्नर रोड निवासी देवानंद के बेटे सिद्धू को 22 मार्च को चंद्रबनी स्थित आराध्या फाउंडेशन नाम के केंद्र में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि केंद्र संचालक युवक का शव उसके घर के बाहर छोड़ गए। मृतक के शव पर पर चोटों के निशान भी हैं। युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। वहीं क्लेमेनटाउन पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना से क्षेत्र में भी सनसनी मच गई है। परिजनों संग स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोग सड़क जाम करने की जिद पर अड़े हैं। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया। वहीं, मौके पर शव उठाने पहुंची एंबुलेंस को भी लोगों ने लौटा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची है। स्वजनों की मांग है कि आरोपितों को यहां पर लाया जाए और डीएम घटना का संज्ञान लेकर नशा मुक्ति केंद्र को बंद करवाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!