देहरादून : पलटन बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, चार लोग घायल अस्पताल में भर्ती

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। राजधानी देहरादून के पल्टन बाजार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसमें 4 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि विवाद दुकान खाली करवाने को लेकर हुआ है। घटना में चार व्यक्तियों के सिर फूट गए। घायलों को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक रवि साहनी की पलटन बाजार मस्जिद के सामने दुकानें हैं। जिसमें एक दुकान के एग्रीमेंट का समय खत्म हो गया है, ऐसे में रवि साहनी ने दुकान खाली करने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे जिससे चार लोग गंभीर घायल हो गए।

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घायलों की पहचान चुक्खूवाला मोहल्ला निवासी इंद्र तोमर, शिवालिक पुरम निवासी रवि साहनी, कारगी चौक निवासी विमलेश और संतोष यादव के रूप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!