देहरादून: पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर धरना, गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम आवास कूच करेंगे बिजलीकर्मी

MS Malik
By
3 Min Read

देहरादून। पिछले महीने भाजपा पार्षद अभिषेक पंत द्वारा आईटी पार्क स्थित बिजलीघर पर तैनात कलर्क मोहन चंद्र पाठक के साथ ड्यूटी के दौरान की गई अभद्रता एवं मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पार्षद के खिलाफ बिजली कर्मी धीरे धीरे एकजुट होने लगे हैं। सोमवार को पार्षद अभिषेक पंत के खिलाफ राजनीतिक दबाव के चलते हल्की धाराओं में दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर कर्मचारी नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मोहन चंद्र पाठक के साथ भाजपा पार्षद अभिषेक पंत एवं उनके गुर्गो द्वारा की गई मारपीट एवं सरकारी अभिलेख फाड़े जाने के मामले में राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया जबकि मोहन चंद्र पाठक 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पार्षद अभिषेक पंत की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास कूच करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को ईसी रोड स्तिथ मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया साथ ही चेतावनी दी कि यदि पार्षद को गिरफ्तार नही किया गया तो समस्त कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। दअरसल पिछले महीने बिजली का कनेक्शन दिए जाने को लेकर बीजेपी पार्षद अभिषेक पंत ने बिजली विभाग के सब डिवीजन क्लर्क मोहन चंद पाठक के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद से बिजली कर्मचारियों द्वारा आरोपित पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय बिष्ट का कहना था कि राजनीतिक दबाव में पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है वही पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है जिसके चलते आरोपित पार्षद को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक पीड़ित कर्मचारी को न्याय नही मिलता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से अवतार सिंह बिष्ट, दीपक बेनीवाल, एचसी शर्मा, आशीष गौड़, बलवंत सिंह, संगीता, राजेश ध्यानी, किशन सेमवाल, नीलम बिंजोला, राजेश सैनी, वीरेंद्र लाल, संजीत सिंह, सोहनलाल शर्मा, शोभा, सरिता, आलोक नेगी, गंगा सिंह, नवीन चौधरी, शालिनी, इलियास, वंदना, आशीष सती आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!