देहरादून से बरेली जा रही रोडवेज बस में लच्छीवाला के पास लगी आग, जलकर हुई खाक

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। आईएसबीटी देहरादून से बरेली के लिए निकली एक बस में लच्छीवाला टोल प्लाजा के अचानक आग लग गई। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस बस में 37 लोग सवार थे। चालक ने बताया कि जैसे ही इंजन से धुआं उठने लगा तो मैंने बस रोक कर बंद कर दी थी। इसे देखते हुए बस में सवार लोगों को उतरने का वक्त मिल गया। नहीं तो मौके पर बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, आग लगने के बाद बस धू-धू कर जलती रही। बस में सवार लोगों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य को भेजा गया।

देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस में लच्छीवाला टोलप्लाजा के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में करीब 37 सवारियां बैठी थीं। डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि अमरोहा डिपो की बस देहरादून से बरेली जाने के लिए रवाना हुई थीl।

जानकारी लेने पर डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम पंवार ने बताया कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी। इस बस में रास्‍ते में ही आग लग गयी। बस में 37 सवारियां मौजूद थीं। आग लगने से कोई भी सवारी को नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!