देहरादून : 50 हज़ार के ईनामी फरार भाजपा नेता के घर पुलिस ने चस्पा किया कुर्की का नोटिस

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की JE और AE की परीक्षा भर्ती घोटाले के मामले में फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलौर हरिद्वार एवं ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के प्रधान संजय धारीवाल के घर के बाहर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा कर दिया है। संजय धारीवाल पर पुलिस की ओर से इनाम भी घोषित किया गया है। जनवरी में कनखल थाने में परीक्षा भर्ती घोटाले में एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में मोहम्मदपुर गांव के प्रधान और पूर्व मंगलौर ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल को भी नामजद किया गया था। भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद उसका इस्तीफा ले लिया गया था और सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पूर्व भाजपा नेता फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। वहीं, पुलिस लगातार उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!