द्रोण जन जागृति समिति ने किया कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह का आयोजन

MS Malik
By
2 Min Read

रायपुर विधानसभा के लाडपुर में आयोजित हुआ कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान समारोह

देहरादून। शनिवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सत्संग भवन काली मंदिर लाडपुर में “द्रोण जन जागृति समिति” द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं भोजन माताओं को उनके योगदान के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कोरोना वारियर्स को सम्मानित करते कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल

इस कार्यकर्म में मुख्य अतिथि गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, श्रीमती अनुपमा रावत, महेंद्र प्रताप सिंह नेगी गुरुजी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता द्रोण जन जागृति समिति के अध्यक्ष प्रभुलाल बहुगुणा एवं संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू डोभाल ने की। कार्यकर्म में रायपुर क्षेत्र की समस्त फ्रंटलाइन वर्कर्स आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं भोजन माताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया

इस अ कांग्रेस पार्टी के पार्षद हुकम सिंह गडिया, इलियास अंसारी, महेंद्र सिंह रावत, अनिल क्षेत्री, अमित भंडारी, रीता रानी, पूर्व प्रधान एवं पार्षद प्रत्याशी रहे घनश्याम पाल, पूर्व प्रधान/ पार्षद वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप मल्ल, सुमित देवरानी , अजय डोभाल विनीत, प्रदेश सचिव कांग्रेस सुमित नेगी मोन्टू, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा, नितिन पुंडीर, सरिता बिष्ट, वार्ड अध्यक्ष संतन सिंह, श्याम सिंह रमोला, अमिताभ रावत, राजेश कुमार, नीरज रावत, अनिल रावत, पूर्व प्रधान राजेश डोगरा, नवीन रमोला, तुषार पाल, अरूण बहुगुणा, स्वर्णिम राज कंडारी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!