धर्मपुर विधानसभा में पूर्व सैनिकों समेत दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल

305

देहरादून। आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां लोगों को अपने साथ जोड़ने में लगी हुई है। शुक्रवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

क्लेमेंट टाउन कैंट बोर्ड में पूर्व उपाध्यक्ष सुनील कुमार और निवर्तमान सभासद तासिम अली के विशेष प्रयासों एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल द्वारा कांग्रेस सरकार में किये विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस के प्रति आस्था जताते हुए उमराव सिंह गुसाईं, राम सिंह रावत, अमर सिंह, एक्स कैप्टन एस एस राठौड़, एक्स सूबेदार सतपाल सिंह बिष्ट, विपिन सिंह ठक्कर, एक्स सूबेदार संतोष बिष्ट, एक्स सूबेदार रविन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह रावत,चरण सिंह रावत, प्रकाश सिंह रावत, अमन नेगी, राहुल रावत, अर्पित, गोपाल सिंह असवाल, प्रिंस कुमार, लक्की बिष्ट, सोहन लाल भट्ट, राहुल नैथानी, सौरभ गुप्ता, देवेंद्र बोध, नंद किशोर, रंदीप रंधावा ने साथियों संग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कैबिनेट मंत्री के साथ ही पार्षद हरि भट्ट, रमेश कुमार मंगू, निवर्तमान सभासद तासीन अली के साथ ही कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी सुभाष धस्माना ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दिलशाद अहमद, विजय पाल, सुभाष धस्माना, भूपेन्द्र नेगी,अभिरुचि गुरुंग, बृजेश कुमार, साकेत गुप्ता, सिद्धार्थ वर्मा, यशपाल, विकास पाल, संदीप, विक्की, ईशु, रवि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।