धामी कैबिनेट की बैठक आज, लग सकती है कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मोहर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार 27 जुलाई को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम पांच बजे बैठक शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि बैठक में दो दर्जन तक प्रस्ताव आ सकते हैं। कैबिनेट हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी दे सकती है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार ने अक्तूबर से पहले हर हाल में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। पहले कुंभ और कोविड और अब कावंड़ के चलते यह चुनाव नहीं हो पाए थे। इसके साथ ही ई वाहन व ई चार्जिंग पालिसी, सरकारी अस्पतालों में आउटसोर्स के कर्मचारियों को लेकर कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिश, नर्सिंग नियमावली में संशोधन आदि कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!