नासिर-जुनैद हत्याकांड में वांछित मोनू मानेसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MS Malik
By
2 Min Read

गौरक्षक मोनू मानेसर को मंगलवार को हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने हिरासत में लिया है। भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है। मोनू मानेसर पर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है। मोनू मानेसर को मंगलवार को आईएमटी मानेसर से हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। दोपहर करीब 12 बजे सिविल ड्रेस में आए पुलिसकर्मी मोनू को अपने साथ ले गए। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल है। गुरुग्राम के अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस ने मोनू को नहीं उठाया है। बल्कि सीआईए स्टाफ ने हिरासत में लिया है।

आपको बता दें कि गौरक्षक मोनू मानेसर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद हत्याकांड के बाद आठ महीने से फरार चल रहा था। 16 फरवरी, 2023 को हरियाणा के भिवानी में बोलेरो में जली हालत में दो शव मिले थे।

जांच के बाद सामने आया था कि दोनों शव राजस्थान के गोपालगढ़ के जुनैद और नासिर के थे। हरियाणा के कई गो-रक्षकों पर नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप लगा था। मोनू मानेसर उर्फ मोहित यादव ही इनमें सबसे चर्चित नाम था।
गौरतलब है कि मोनू मानेसर बजरंग दल का सदस्य और गौरक्षक है। वह गुरुग्राम के मानेसर का निवासी है। बजरंग दल की गाय संरक्षण टास्क फोर्स इकाई और गोरक्षा दल के प्रमुख के रूप में भी मोनू मानेसर जाना जाता है। मोनू मानेसर का नाम 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के नूंह में हिंसा भड़काने के मामले में भी शामिल था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!