निकाय चुनाव: भाजपा ने शुरू किया टिकट दावेदारों का सर्वे

MS Malik
By
3 Min Read

दावेदारों की स्थिति जानने ग्रांउड में उतरे संघ एवं भाजपा के बड़े पदाधिकारी

दोहरादून। नगर निगम देहरादून के आगामी चुनाव को लेकर पार्षद पद के दावेदारों का भाजपा और आरएसएस द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। मौके पर जाकर दावेदार की जमीनी हकीकत देखी जा रही है। पार्टी निकाय चुनाव में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। सर्वे में दावेदार के दावों की हकीकत परखी जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि उनकी वार्ड में छवि कैसी है। वहीं, विधायकों की ओर से दावेदारों के जो नाम प्रस्तावित किए जाएंगे। उन नामों और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर पार्टी संगठन के स्तर पर टिकट को लेकर फैसला लिया जाएगा। जल्द ही वार्डो के आरक्षण को लेकर काम शुरू होने जा रहा है। पार्षद पद के दावेदारी की नजर वार्डों के आरक्षण पर है। हालांकि इसकी तस्तीर साफ होने में कुछ समय लगेगा।

सूत्रों के मुताबिक भाजपा और आरएसएस के स्तर दावेदारों की जमीनी पकड़ पर खास फोकस किया जा रहा है। पिछले कार्यकाल के दौरान जिन वार्डो में पार्टी के पार्षद रहे हैं, उन निवर्तमान पार्षदों के कार्यकाल में हुए कार्यों के प्रति जनता के रूख का भी आकलन किया जा रहा है। हाल ही में भाजपा ने मिस कॉल से सदस्यता अभियान चलाया था। ये भी देखा जा रहा है कि किस दावेदार ने मिस कॉल ने कितने सदस्य बनाए। ये रिपोर्ट मंडल स्तर पर देखी जा रही है। वहीं हाल ही में सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू हुआ है। ये अभियान भी दावेदारों के लिए परीक्षा है।

आरक्षण को लेकर गुणभाग कर रहे दावेदार
वार्डों के आरक्षण पर जल्द काम शुरू होने जा रहा है। रोटेशन प्रक्रिया के तहत आरक्षण किया जाना है। इसके लिए अब नगर निगम को शासन की गाइड लाइन मिलने का इंतजार है। फिर एक तय फार्मुले से आरक्षण तय होगा। वहीं, वार्डों के दावेदारों को अपने-अपने वार्ड में आरक्षण को लेकर इंतजार है। मौजूदा समय में दावेदार इस बात को लेकर असमंजस में है कि उनकी सीट सामान्य, ओबीसी, महिला आरक्षित या एससी होगी। जानकारी मिली है कि कई वाहों में निवर्तमान पार्षदों की गणित है कि उनकी सीट अगर महिला हुई तो उन्होंने विकल्प के तौर पर अपनी धर्म पत्नियों को रखा हुआ है। वे हकीकत को लेकर सर्वे शुरू कर दिया गया है। बूथ स्तर पर ये सर्वे चल रहा है। दावेदार की पार्टी के लिए गए काम से लेकर उसके अनुभव को भी देखा जा इसके लिए तैयारी भी कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!