निर्माणाधीन बस अड्डे की पार्किंग छत गिरी, कई मजदूर चोटिल

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। प्रदेश के रुद्रप्रयाग में जिला मुख्यालय के नए बस अड्डे पर पुनाड़ गदेरे के ऊपर पर सिंचाई विभाग की ओर से एक करोड़ पांच लाख की लागत से बनाई जा रही वाहन पार्किंग छत डालने के दौरान धराशाई हो गई। छत डालने का कार्य कर रहे तीन मजदूर भी घायल हो गये, जिन्हें शीघ्र ही उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के नये बस अड्डे पर पुनाड़ गदेरे के ऊपर पार्किंग बनाई जा रही है। यह पार्किंग लगभग पचास कार वाहन क्षमता वाली थी। मंगलवार 24 दिसंबर सुबह के समय पार्किंग की छत डालने का कार्य किया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि पार्किंग की आधा छत भी पड़ चुकी थी और मजदूर कार्य करने में लगे हुए थे। इस दौरान अचानक भरा भरा कर छत सहित पार्किंग की शटरिंग नीचे गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे तीन मजदूर भी गिर गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटिया गुणवत्ता के चलते पार्किंग निर्माण किया जा रहा था। जिसकी जांच होनी चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!