नेगी गुरू जी ने की 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने की अपील

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं रायपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेन्द्र प्रताप सिंह नेगी (नेगी गुरु जी) ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 14 दिसंबर, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस महारैली में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं जनता से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

नेगी गुरु जी ने कहा कि यह महारैली देश के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर पार्टी की एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे में उत्तराखंड और रायपुर के सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों को बड़ी संख्या में शामिल होकर पार्टी की एकजुटता और मजबूती का संदेश देना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने -अपने क्षेत्रों से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रैली तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएँ, ताकि हमारी भागीदारी प्रभावशाली और उल्लेखनीय दिखाई दे। पार्टी द्वारा आयोजित यह महारैली राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपस्थिति दर्ज करने की अपेक्षा के साथ आयोजित की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!