पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। ऋषिकेश में पत्रकार योगेश डिमरी पर जानलेवा हमले के प्रकरण में चीता ड्यूटी में नियुक्त दो पुलिस कर्मियों के कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।
1 अगस्त 24 को इन्द्रा नगर में हुई घटना की जांच के दौरान घटना की प्रारम्भिक सूचना पर मौके पर पहुंचे चीता पुलिस कर्मियो द्वारा घटना को रोकने के लिए कोई प्रभावी कार्यवाही न करते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतना परिलक्षित हुआ, जिस पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने चीता ड्यूटी में नियुक्त कास्टेबल अमित राणा तथा विश्वास को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!