पुलिस विभाग की रैंकर्स परीक्षा 21 फरवरी रविवार को, 2 पाली में होगी परीक्षा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। पुलिस विभाग की रैंकर्स परीक्षा 21 फरवरी रविवार को आयोजित की जाएगी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आन्दन भरणे ने बताया कि दिनांक 21 फरवरी 2021 को होने वाली उत्तराखण्ड पुलिस विभागीय पदोन्नति लिखित परीक्षा, UKSSSC (उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून) द्वारा राज्य के देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, श्रीनगर तथा टिहरी के 34 परीक्षा केन्द्रों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें रैंकर उपनिरीक्षक ना0पु0 के 36,अभिसूचना के 25 व प्लाटून कमाण्डर पीएसी के 77 पदों एवं मुख्य आरक्षी ना0पु0/ अभिसूचना के 394, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस के 215 एवं मुख्य आरक्षी पी0ए0सी0/आईआरबी के 249 पदों, कुल-996 पद सम्मल्लित है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी क्रमशः-
प्रथम पाली – प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक (उपनिरीक्षक)
द्वितीय पाली – अपरान्ह 14.00 बजे से 16.00 बजे तक (मुख्य आरक्षी)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!