पुलिस विभाग में बंपर तबादले, चौहान बने शहर कोतवाल

3

 

15 एएसपी के साथ ही सात डीएसपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव,आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को पुलिस मुख्यालय की पहल जारी

देहरादून। पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रदेशभर में 15 अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और सात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल को आगामी चुनौतियों, कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा खुफिया तंत्र को धार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। जारी आदेशों के अनुसार रुड़की में तैनात नरेंद्र पंत को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नरेंद्र पंत को एक अनुभवी और रणनीतिक अधिकारी माना जाता है, ऐसे में अभिसूचना विभाग को उनसे नई धार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

दूसरी तरफ मंगलौर में तैनात एएसपी विवेक कुमार को एएसपी एसटीएफ बनाया गया है। एसटीएफ की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब विवेक कुमार संगठित अपराध, साइबर अपराध और अंतरराज्यीय आपराधिक गतिविधियों पर सीधे नजर रखेंगे। हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक चुनौतियों के मद्देनज़र यह तैनाती बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी दो इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए हरिओम राज चौहान को शहर कोतवाल की जिम्मेदारी दी है। जबकि अभी तक शहर कोतवाल का जिम्मा संभाल रहे प्रदीप पंत को एएचटीयू शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

एएसपी स्तर पर किए गए तबादले

1..शाहजहां जावेद खान, अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक को अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात निदेशालय बनाया गया है।

2..जोधराम जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी को उप सेनानायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार तैनात किया गया है।

3..राजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय को अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

4..कमला बिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/विजिलेंस, हल्द्वानी को अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

पदोन्नति के बाद नई तैनाती…..

1:- दीपक सिंह, ऊधमसिंहनगर से पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी बनाए गए हैं।

2:- विवेक कुमार, हरिद्वार से पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नियुक्त किए गए हैं।

3:- नरेन्द्र पंत, हरिद्वार से पदोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय), अभिसूचना, हल्द्वानी बनाए गए हैं।

4:- जूही मनराल, अभिसूचना मुख्यालय से पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय तैनात की गई हैं।

5:- अंकुश मिश्रा, अभिसूचना मुख्यालय से पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था बनाए गए हैं।

6:- पूर्णिमा गर्ग, देहरादून से पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7:- आशीष भारद्वाज, आईआरबी द्वितीय से पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, मुख्यालय बनाए गए हैं।

8:- अविनाश वर्मा, मुख्यमंत्री सुरक्षा से पदोन्नति के बाद अपर पुलिस अधीक्षक/मुख्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्यमंत्री सुरक्षा नियुक्त किए गए हैं।

9:- दीपशिखा अग्रवाल, नैनीताल से पदोन्नत होकर अपर पुलिस अधीक्षक, सीआईडी/विजिलेंस, हल्द्वानी बनाई गई हैं।

10:- शान्तनु पराशर, एसडीआरएफ से पदोन्नति के बाद उप सेनानायक, एसडीआरएफ बनाए गए हैं।

11:- अनुषा बडोला, एटीसी हरिद्वार से पदोन्नत होकर उप सेनानायक, एटीसी, हरिद्वार नियुक्त की गई हैं।

डीएसपी स्तर पर तबादले….

1:- वंदना वर्मा का चम्पावत से देहरादून तबादला किया गया है।

2:- योगेश चन्द को अभिसूचना मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

3:- ओशिन जोशी का टिहरी गढ़वाल से सीआईडी सेक्टर, देहरादून तबादला हुआ है।

4:- भाष्कर लाल साह को देहरादून से सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा,

उत्तराखंड में तैनात किया गया है।

5:- मनोज के. असवाल का देहरादून से अभिसूचना मुख्यालय

स्थानांतरण किया गया है।

6:- बलवंत सिंह रावत को अभिसूचना मुख्यालय से अल्मोड़ा भेजा गया है।

7:- गोपाल दत्त जोशी का अल्मोड़ा से अभिसूचना मुख्यालय किया गया हैं।