पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना गिरफ्तार

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

राजधानी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए महिला सरगना को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने मौके से तीन युवतियों का रेस्क्यू भी किया है। आरोप है कि महिला सरगना तीनों युवतियों से जबरन देह व्यापार करा रही थी।

देहरादून। राजधानी में बड़े सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ये हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट राजधानी देहरादून के कैंट थाने के बिंदाल इलाके में रघुनाथ मंदिर के पास स्थित एक घर पर चल रहा था। यहां पर एक महिला लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। वह जॉब दिलाने के बहाने युवतियों को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल रही थी। सरगना युवतियों को जाल में फंसाकर उनके फोटो ग्राहकों तक भेजती थी। देहरादून के एसएसपी को इस तरह की सूचनाएं लंबे समय से मिल रही थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने बिंदाल क्षेत्र ने एक घर पर अचानक से छापा मारा तो वहां के हाल देख वह दंग रह गए। पुलिस ने मौके से ही सेक्स रैकेट संचालिका रानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि रानी आशीष कुमार पांडे, फूलों के साथ मिलकर सेक्स रैकेट चला रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों और दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालात में देखा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देहरादून में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मकान आरोपी रानी देवी का है, जो पिछले कुछ समय से आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर घर में अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू की गई महिलाओं को रानी देवी ने काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया था। उसके बाद उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवा रही थी। रानी से लड़कियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट और समय व स्थान निर्धारित करती थी। आरोपी आशीष लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!