प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को सहारनपुर की बाला देवी ने किया रसगुल्ले खिलाने का वादा

MS Malik
By
2 Min Read

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के बलिया खेड़ी ब्लाक के गांव चुनेटी गाड़ा निवासी बाला देवी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कर बेहद खुश हैं. दरअसल बाला देवी से प्रधानमंत्री ने पूछा कि वह अगर उनके घर आएंगे तो क्या करेंगी? इस पर बाला देवी ने पीएम मोदी को रसगुल्ले खिलाने का वादा किया. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बाला देवी से कई और बातें पूछीं।

यूपी के 6 लाख लोगों को मिली मकान बनने की पहली किस्त…
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के 6 लाख से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए पहली किस्त आज जारी की है. इसी कड़ी में सहारनपुर की बाला देवी से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कैराना से बीजेपी सांसद प्रदीप चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सहारनपुर के 2456 लोगों को मिला लाभ…
आपको यह भी बता दें कि प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद सहारनपुर जनपद के विभिन्न लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त लाभार्थियों के खातों में भेजी गई। सहारनपुर जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2456 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी गई. इनमें बलिया खेड़ी ब्लाक में 155 लाभार्थियों, देवबंद में 89 लाभार्थियों, गंगोह में 336 लाभार्थियों, मुजफ्फराबाद में 386 लाभार्थियों, नागल में 90 लाभार्थियों, नकुड़ में 284 लाभार्थियों, नानौता में 139 लाभार्थियों, पंवारका में 167 लाभार्थियों, रामपुर मनिहारान में 174 लाभार्थियों, सरोली कदीम में 429 लाभार्थियों, सरसावा में 207 लाभार्थियों के खाते में 40-40 हजार की पहली किस्त डाली गई, इन 2456 लोगों में से प्रधानमंत्री ने सिर्फ बाला देवी से ही बात की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!