बच्चों को स्कूल ले जा रही बस में लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बच्चो को स्कूल ले जा रही एक स्कूल बस में अचानक आग लग गई।आग लगने से हड़कंप मच गया। बस में बैठे सभी बच्चो को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची,और आग पर काबू पाया। घटना लालकुआ क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास की है।

जानकारी के मुताबिक शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस बच्चो को लेकर स्कूल जा रही थी। जब बस मोटाहल्दू के पास पहुंची बस में से धुआं निकलने लगा।बस चालक ने धुआं निकलता देख बस को रोका और तुरंत वहा मौजूद लोगो की सहायता से बच्चो को बस से सुरक्षित बाहर निकाला।जिसके बाद बस में आग फेल गई और आग की लपटों ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।बस में आग लगने का कारण प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि बस में 35 बच्चे सवार थे।इन बच्चो को दूसरे वाहन से स्कूल पहुँचाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!