बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। बैंक ऑफ इंडिया दिनांक 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता अभियान आयोजित कर रहा है। बैंक ऑफ इंडिया देहरादून अंचल और राज्य भर में बैंक ऑफ इंडिया की 38 शाखाओं द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

आंचलिक प्रबन्धक विवेक तिवारी ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अग्रदूत के रूप में, अंचल की सभी ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाओं ने विभिन्न गांवों में 116 जागरूकता ग्राम सभाओं का आयोजन किया जहां ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के धोखाधड़ी और निवारक उपायों के बारे में बताया गया।

देहरादून आंचलिक कार्यालय द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के नए भर्ती हुए अधिकारियों के लिए ‘क्षमता निर्माण कार्यशाला’ का आयोजन किया गया, जहां मुख्य प्रबंधक प्रदीप कौटियाल, सुश्री तनुजा जोशी, दिनेश कुमार यादव और वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कोहली ने बैंकिंग के विभिन्न पहलुओं पर सत्र लिए। सतर्कता अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी जागरूकता गतिविधियां प्रस्तावित की जा रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!