भाजपा के पूर्व विधायक ने 60 साल की उम्र में उर्मिला से की दूसरी शादी

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

सहारनपुर। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की ज्वालापुर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। दरअसल वह पिछले काफी समय से सहारनपुर निवासी अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में थे। उन दोनों की कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एक वीडियो में तो पूर्व विधायक अभिनेत्री उर्मिला के बाल सुलझाते नजर आए थे। जिसके बाद उन दोनों के बीच तल्खी भी काफी बढ़ गई थी। इस सबके बावजूद उर्मिला उन पर शादी का दबाव डाल रही थी और आखिरकार उनको अपनी दूसरी पत्नी के रुप में उर्मिला सनावर को स्वीकार करना पड़ा। दोनों के रिश्तों के बीच लंबे समय से चल रही खटास भी उन्होंने समाप्त होने की बात कही है।

कल रविवार को सहारनपुर में प्रेस वार्ता कर सुरेश राठौड़ ने अपनी दूसरी पत्नी उर्मिला सनावर को अपनी दूसरी पत्नी का दर्जा दे दिया। उर्मिला से शादी से पहले भी सुरेश राठौर का भरा पूरा परिवार है। बीते कुछ महीनो से दोनों के बीच काफी विवाद चल रहा था। लेकिन अब उनके रिश्तों में नरमी देखने को मिली है। उर्मिला और सुरेश राठौड़ का कहना है कि कुछ अपने लोगों की वजह से उनके बीच तनाव की स्थिति आ गई थी, लेकिन अब सभी गिले शिकवे समाप्त हो गए हैं। सुरेश राठौर के परिवार ने भी दोनों के इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। उर्मिला सनावर एक अभिनेत्री हैं और वह कई हिंदी सीरियलों में काम कर रही हैं। 60 वर्षीय सुरेश राठौड़ पहले से ही शादीशुदा हैं अब उन्होंने उर्मिला सनावर से दूसरी शादी कर ली है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!