वैश्य महा सम्मेलन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 62 लोगों ने किया रक्तदान

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एवं सेलाकुई जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 62 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसलव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु तोमर चौहान रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 12वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशव्यापी रक्तदान शिविरों का आयोजन 14 जून (विश्व रक्तदान दिवस) से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा। पूरे भारत में एक लाख यूनिट एकत्र की जाएगी अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार सभी जनमानस से आग्रह करता है कि आइए, सब मिलकर मानव सेवा के इस सुंदर कार्य में हाथ बटाएं। एक यूनिट रक्त दान करने से तीन जिंदगी बचाई जा सकती है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने कहा 14 जून को प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित होता है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत जीवन बचाते हैं। यह न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, रमा गोयल, उपेंद्र अग्रवाल, दीपक सिंघल, सचिन जैन, संदीप सिंघल, सचिन गुप्ता, नीता गर्ग, राजीव गर्ग, रितु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ममता अग्रवाल देवरानी, शिखा चौधरी, अखिलेश अग्रवाल, महेश गोयल, धन प्रकाश गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!