भाजपा सांसद की मिली लाश, संदिग्ध स्थिति में कमरे के अंदर मिला शव

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा दिल्ली स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि वह सुबह अपने सरकारी आवास पर मृत मिले हैं। उनका शव फंदे से लटका पाया गया और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने उनके खुदकुशी करने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्टाफ की ओर से कॉल किया गया था। उनका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था और दरवाजा अंदर से बंद था।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामस्वरूप शर्मा 2014 में पहली बार मंडी लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2019 में एक बार फिर से चुनाव जीतकर वह संसद पहुंचे थे। सांसद के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बीजेपी ने आज संसदीय बोर्ड की मीटिंग बुलाई थी, जिसे राम स्वरूप शर्मा की मौत के बाद कैंसल कर दिया गया है।

राम स्वरूप शर्मा विदेश मामलों की संसदीय समिति का भी हिस्सा थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटे हैं। बता दें कि बीते महीने ही दादर एवं नागर हवेली के सांसद मोहन डेलकर का शव भी मरीन ड्राइव के पास एक होटल से मिला था। पुलिस ने उनके आत्महत्या का संदेह जताया था। यही नहीं उनके कमरे से एक सुसाइड नोटिस भी बरामद हुआ था।

शिवसेना सांसद ने की जांच की मांग
इस बीच सांसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए दोपहर 1 बजे तक के लिए संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यही नहीं शिवसेना के सांसद विनायक राउत ने राम स्वरूप शर्मा की मौत के मामले की जांच कराए जाने की मांग की है और लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!