भारत समेत कई देशों में भूकंप के झटके, देहरादून में भी दहशत के चलते घरों से बाहर निकले लोग

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड, दिल्ली एनसीआर से लेकर लखनऊ तक मंगलवार रात्रि लगभग 10.21 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता बहुत ज़्यादा थी जिसका दिल्ली में भी असर हुआ है, शकरपुर में एक बिल्डिंग झुकने की खबर मिली है। दो बार झटके महसूस किये गए। दमकल विभाग को इसकी सूचना मिली। झुकने वाली बिल्डिंग मेट्रो पिलर 51 के पास है। भूकंप के झटके महसूस होते देहरादून में भी लोग घरों से बाहर निकल आए।

पंजाब और यूपी में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद में था और 6.6 की तीव्रता रही। यह तीव्रता काफी खतरनाक मानी जा रही है। इसी साल जनवरी से अब तक भूकंप के तीसरे झटके आ चुके हैं, पहले 5 जनवरी, फिर 23 जनवरी और आज फिर यह भूकंप के झटके लगे।

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों ने ऐसी दहशत बना दी कि लोग 19-20 मंज़िल से अपने बच्चों को लेकर हड़बड़ी में नीचे उतर आए। दिल्ली एनसीआर में अब तक इतने झटके पहली बार महसूस किये जिससे दहशत बन गई और लोग घरो से बाहर निकल आये।

पहले इस भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई गई थी लेकिन बाद में आया कि 5. 5 थी पर अब जो रिपोर्ट आ रही है उसके अनुसार तीव्रता 6.6 थी जो कि बहुत गंभीर मानी जाती है। यह भूकंप उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर तक था,जिसका मतलब कुछ भी घटना हो सकती है ,फिलहाल तक कोई सूचना नहीं मिली है। पर ये भूकंप खतरनाक था

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!