भारी बारिश के चलते डैम से छोड़ा गया पानी, हरिद्वार-ऋषिकेश में अलर्ट जारी

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में लागातार बारिश का सिलसिला जारी है। जिसके चलते नदियां भी उफान पर हैं। भारी बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना जारी की गई थी।जिसके बाद सुबह साढ़े नौ बजे डैम से पानी छोड़ा गया है। यह पानी देवप्रयाग, ऋषिकेश होते हुए हरिद्वार पहुंचेगा। जिसके चलते देवप्रयाग, ऋषिकेश और हरिद्वार में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

आपको बता दे कि देवप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। गंगा इस समय खतरे के निशान पर बह रही हैं।इसे देखते हुए केंद्रीय जल आयोग की ओर से दोपहर बाद गंगा का जलस्तर बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इस कारण हरिद्वार और ऋषिकेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नदी किनारे वाले क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा मुनादी भी करवाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!