मंगेतर से वीडियो कॉल करते हुए फांसी पर झूल गया युवक मौके पर ही मौत, देखें वीडियो

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

हरिद्वार जिले में एक युवक ने मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नवीन नाम का यह युवक दोस्तों के कमरे पर पढ़ाई कर रहा था। वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाते देख मंगेतर ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

देहरादून। हरिद्वार जिले से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है जहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिबड़ी में एक युवक ने अपने मंगेतर से वीडियो काल पर बात करने के दौरान फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पढ़ाई करने के लिए अपने दोस्त के कमरे पर गया हुआ था। मंगेतर की सूचना पर स्वजन पहुंचे तो युवक का शव फांसी से लटका मिला।

पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, टिबड़ी निवासी नवीन पढ़ाई के साथ- साथ नौकरी की तैयारी कर रहा था। घर से कुछ दूरी पर रहने वाली युवती से तीन साल पहले उनका रिश्ता तय हुआ था। टिबड़ी में ही नवीन के दो दोस्त रहते हैं। उनके कमरे पर नवीन अक्सर पढ़ाई के लिए जाता था। रविवार को नवीन के दोनों दोस्त ड्यूटी पर चले गए। नवीन उनके कमरे पर पढ़ाई कर रहा था।

उसी दौरान नवीन और उनकी मंगेतर के बीच वीडियो काल पर बात हो रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में नवीन ने फांसी लगा ली। वीडियो काल पर नवीन को फांसी लगाते देख मंगेतर ने स्वजन को जानकारी दी। आनन- फानन में स्वजन मौके पर पहुंचे। अंदर नवीन का शव फांसी पर लटका देख उनकी चीख निकल पड़ी। सूचना पर रानीपुर कोतवाली के एसएसआइ मनोहर रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। नवीन ने जिन परिस्थितियों में फांसी लगाई हुई है, उसको लेकर कई तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं। एसएसआइ मनोहर रावत ने बताया कि हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!