मंजू जैन वर्ल्ड कंज़्यूमर ऑर्गेनाइजेशन डिस्टिक कमेटी की महासचिव नियुक्त

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। उपभोक्ता अधिकार संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय और सशक्त भूमिका निभाने वाली मंजू जैन को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वर्ल्ड कंज़्यूमर ऑर्गेनाइजेशन –इंडिया ने उन्हें देहरादून जिले में संगठन की महासचिव बनाया है। यह नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मंजू जैन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम–2019 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार, गोष्ठी और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक अभियान चलाएंगी। समाज के हर वर्ग को साथ जोड़कर उपभोक्ता हितों की रक्षा को मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

मनोनयन पत्र में संगठन ने मंजू जैन की ईमानदारी, समर्पण और कर्मठता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा है कि वह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए इस स्वैच्छिक आंदोलन को नई दिशा देंगी। उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में उनसे प्रभावी भूमिका की अपेक्षा की गई है। मंजू जैन की इस नियुक्ति की सूचना राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग उत्तराखंड व जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग, देहरादून सहित संबंधित विभागों को दी गई है। साथ ही प्रेस प्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी प्रेषित की गई है। उपभोक्ता अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ बुलंद करने वाली राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम भारत की समन्वयक डॉ शाज़िया नाज़ एड.ने मंजू जैन की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गुरुवार को देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में अधिवक्ता लोकेश लोकेश कुमार अधिवक्ता जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम जी द्वारा मंजू जैन जी को उनका परिचय पत्र दूसरी बार मनोनीत होने पर प्रदान किया गया
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव सुश्री बबीता झा व राष्ट्रीय सचिव फरहत परवीन शेख़ महाराष्ट्र स्टेट के अध्यक्ष सैयद असलम, उत्तराखंड देहरादून की जिला चेयरपर्सन रूहीना इदरीसी देहरादून की जिला महासचिव मंजू जैन उत्तर प्रदेश के स्टेट वाइस चेयरमैन साजिद सिद्दकी उत्तर प्रदेश के राज्य समिति के सचिव वेदपाल सिंह चौहान सहारनपुर के डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरपर्सन यासमीन सिद्दीकी सहारनपुर के सिटी अध्यक्ष अरशद जमाल उत्तराखंड कार्यालय के प्रभारी नायर इकबाल देवबंद के सिटी अध्यक्ष सैयद हारिस ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम का आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!