मसूरी, रायपुर, राजपुर भाजपा आगे, धर्मपुर सहसपुर चकराता कांग्रेस आगे

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 देहरादून जिले में पिछली बार की तरह भाजपा ने अभी तक के रुझानों के अनुसार बढ़त बनाई हुई है। देहरादून जिले की चकराता विधानसभा सीट पर नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह 1805 वोटों से आगे चल रहे हैं, विकास नगर विधानसभा सीट में भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान 1191 मतों से आगे चल रहे हैं वही सहसपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आर्येन्द्र शर्मा 9705 वोट से एक तरफा बढ़त बनाए हुए हैं कैंट विधानसभा सीट पर भाजपा की समिधा कपूर 2228 मतों से आगे चल रही हैं धर्मपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल 1138 मतों से आगे चल रहे हैं राजपुर रोड विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी खजान दास 3183 वोट लेकर बढ़त बनाए हुए हैं रायपुर विधानसभा सीट में भाजपा के उमेश शर्मा काऊ 4320 मतों से आगे चल रहे हैं जबकि वाला सीट पर भाजपा के ब्रिज भूषण गैरोला 6134 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं मसूरी विधानसभा में भाजपा के गणेश जोशी 4541 वोट से आगे चल रहे हैं जबकि ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल 2110 वोट से आगे चल रहे हैं अभी तक देहरादून जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में ही सीधी टक्कर चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!