सहारनपुर में सपा ने बनाई भाजपा पर बढत, पांच सीटों पर सपा और दो पर भाजपा आगे

MS Malik
By
1 Min Read

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश चुनाव में आज मतगणना सुबह से शुरू हो चुकी है। यूपी की 403 सीटों के रूझानों में जहां भाजपा 262 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर बहुमत का आंकडा छू चुकी है। वहीं 129 सीटों पर सपा आगे चल रही है। सहारनपुर में चौथे राउंड में अब तक बेहट विधानसभा सीट से सपा प्रत्याषी उमर अली खान आगे, नकुड़ विधानसभा सीट से में सपा प्रत्याषी डॉ0 धर्म सिंह सैनी आगे, रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी देवेंद्र निम आगे, देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ब्रजेश आगे, गंगोह विधानसभा सीट से सपा प्रत्याषी इन्द्रसेन आगे, सहारनपुर नगर विधानसभा सीट से सपा संजय गर्ग आगे, सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से सपा प्रत्याषी आशु मलिक आगे चल रहे हैं। खबर लिखे जाने तक यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 384 सीटों पर रुझान सामने आया है। इनमें से 250 सीटों पर बीजेपी, 121 सीटों पर समाजवादी पार्टी, 5 सीटों पर बसपा, 4 सीटों पर कांग्रेस और 3 सीट पर अन्य आगे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!