महिला ने इस अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां चंपावत के जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत पर की है। महिला ने आरोप लगाया है कि जिला युवा कल्याण अधिकारी ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जिला युवा कल्याण अधिकारी 18 साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। शादी की बात करने पर पत्नी से तलाक होने की बात कही गई थी लेकिन अब वह मुकर गए हैं। साथ ही महिला ने दुष्कर्म व धोखाधड़ी, मारपीट और गाली गलौच करने का भी आरोप लगाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!