महीने के पहले दिन महंगाई की मार, फिर 25 रूपये बढे़ सिलेंडर के दाम

MS Malik
By
2 Min Read

नई दिल्ली। सितंबर महीने के ही पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की है, वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 75 रुपए का इजाफा हुआ है।

अब दिल्ली में 14.2 किग्रा का एलपीजी सिलेंडर 884.5 रुपए हो गया है, जबकि इससे पहले यह 859.50 रुपए मिल रहा था। बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली में रसोई गैस की कीमत 834.50 रुपए से बढ़कर 859.50 रुपए हो गई थी। 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो चुका है।

दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम 859.50 रुपए से बढ़कर 884.50 रुपए हो गया। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 911 रुपए हो गया 875.50 की बजाय 900.5 रुपए चुकाना पड़ेगा।
दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 1693 रुपए है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 1,772 रुपए, मुंबई में 1,649 रुपए और चेन्नई में 1,831 रुपए प्रति सिलेंडर है।

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने के पहले दिन गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करती हैं। साल 2021 की शुरुआत में यानी जनवरी में दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी, जो अब बढ़ते-बढ़ते 884.50 रुपए की हो गई है। इस तरह 9 महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में अभी तक 190.50 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!