मालसी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी बोहरा ने किया नामांकन

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर निगम के वार्ड नंबर एक मालसी से प्रत्याशी बनाए गए सुरेंद्र सिंह बोरा सुशांत ने अपने प्रस्तावों के साथ सादगी के साथ निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जाकर अपना नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अपने क्षेत्र में अधिकाधिक कार्य किए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने करोड़ों रुपए के विभिन्न विकास कार्य किए हैं जो कुछ कार्य बच्चे हैं उनको भी जनता का आशीर्वाद मिलने पर प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीप सिंह चौहान, रविंद्र खरोला, शेखर कुमार, कुलविंद्र सिंह बोहरा, नितिन भण्डारी, सुंदर पुंडीर, रोहित क्षेत्री, संदीप कुमार, सुनीत कुमार, बिल्लू थापा नीतेश राणा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!